रिपोर्ट : LegendNews
पंचदिवसीय होली महोत्सव का समापन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हुआ ब्रज के पारंपरिक लोक नृत्य कार्यक्रम
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आज पंचदिवसीय होली महोत्सव के अन्तर्गत होली रसिया गायन के साथ पारंपरिक लोक नृत्य कलाओं का मंचन गोवर्धन के सुप्रसिद्ध श्यामा लोक कलामंच समिति के कलाकारों द्वारा संपन्न हुआ।
इस संबंध में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार फाल्गुन शुक्ल रंगभरी एकादशी तद्नुसार दिनांक 27 फरवरी से प्रारम्भ हुये होली के पंचदिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज चतुर्थ दिवस सोमवार (02 मार्च 2026) की सायं 4 बजे से श्रीकृष्ण-जन्मस्थान (जन्मभूमि) प्रांगण स्थित पवित्र लीलामंच पर गोवर्धन के श्री राजेश प्रसाद शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा होली की विभिन्न विधाओं मयूर नृत्य, चरकुला नृत्य, पुष्प-होली के साथ पारंपरिक होली-रसिया गायन कर श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर विवश कर दिया।
पंचदिवसीय होली महोत्सव के समापन पर पंचम दिवस दिनांक 04 मार्च 2026 को लीलामांच पर सांय 4 बजे से ब्रज के सुप्रसिद्ध गायक श्री जगदीश ब्रजवासी एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा पारंपरिक होली रसिया-गायन किया जायेगा।
ज्ञातव्य हो कि कल मंगलवार दिनांक 03 मार्च 2026 को खग्रास चन्द्रग्रहण के कारण जन्मभूमि के सभी मंदिरों के मंगला दर्शन आरती के साथ प्रातः 5 बजे से प्रातः 6 बजे तक होंगे। चन्द्रग्रहण मोक्ष के उपरान्त रात्रि 8 बजे पुनः सभी मंदिरों में एक साथ आरती के साथ दर्शनों हेतु पट खुलकर नियत समय रात्रि 9 बजे बन्द होंगे।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
- Legend News

Recent Comments