नई दिल्ली।  'धुरंधर 2' के मेकर्स बेशक इस वक्त यश की 'टॉक्सिक' से ज्यादा प्रॉफिट में हैं. लेकिन इसे बनाए रखने के लिए रिलीज से पहले सही तैयारी करनी होगी. हाल ही पता लगा था कि दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने 'टॉक्सिक' के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं. जो तेलुगु राज्यों में किसी ऐसी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट है, जो उस भाषा में नहीं बनी. अब यह चाल रणवीर सिंह की फिल्म के लिए खतरा बताई जा रही थी, क्योंकि सीक्वल को 5 अलग-अलग भाषाओं में लाया जा रहा है. इसी बीच खबर है कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने भी बड़ा दांव खेला है.

‘धुरंधर 2’ मेकर्स ने कौन सा दांव खेला?
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. और फिल्म को लेकर चर्चा तेजी से बढ़ रही है, खासकर तेलुगु राज्यों में. वहीं, रिलीज से पहले ही इस सीक्वल को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. अबतक फिल्म ने 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. लेकिन फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों और ट्रेड सर्कल में काफी दिलचस्पी दिख रही है. हाल ही में पता लगा कि जियो स्टूडियोज ने तेलुगु मार्केट में फिल्म को खुद रिलीज करने का फैसला किया है. जो बहुत बड़ा फैसला है कि मेकर्स किसी भी चीज को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

दरअसल इस फैसले को तेलुगु दर्शकों के बीच बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. रिलीज़ को खुद मैनेज करके जियो स्टूडियोज का मकसद साउथ मार्केट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है. खासकर यश की टॉक्सिक की चाल के आगे कुछ अलग करना भी जरूरी था.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).