रिपोर्ट : LegendNews
मई 2025 में कुल GST कलेक्शन 1.88 लाख करोड़ रुपए, अप्रैल से 3.2% बढ़ा
नई दिल्ली। मई में सामान और सेवाओं की बेहतर सप्लाई और इंपोर्ट से होने वाले कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी के कारण, कुल GST कलेक्शन 3.2 प्रतिशत बढ़कर 1.94 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा हो गया. मई 2025 में कुल GST कलेक्शन 1.88 लाख करोड़ रुपए देखने को मिला था. वहीं दूसरी ओर अप्रैल के रिकॉर्ड कलेक्शन के मुकाबले में मई का कलेक्शन थोड़ा धीमा देखने को मिला है. अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 2.42 लाख करोड़ रुपए देखने को मिला था. जोकि मई के मुकाबले में काफी ज्यादा था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मई के महीने में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं.
मई के महीने में जीएसटी कलेक्शन
रिपोर्ट किए गए महीने के दौरान घरेलू लेन-देन से कुल सेंट्रल GST (CGST) कलेक्शन 37,397 करोड़ रुपये, स्टेट GST (SGST) 45,143 करोड़ रुपये और इंटीग्रेटेड GST (IGST) 51,990 करोड़ रुपये रहा. रिपोर्ट किए गए समय में सामान की टैक्सेबल सप्लाई में 26.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो घरेलू मांग को दिखाता है; वहीं, सर्विस सेक्टर में यह बढ़ोतरी 22.2 प्रतिशत रही, जो घरेलू खपत में ढांचागत मजबूती को दर्शाता है. मई के दौरान इंपोर्ट से IGST कलेक्शन 19.1 प्रतिशत बढ़कर 59,654 करोड़ रुपये हो गया, जो औद्योगिक क्षमता में विस्तार का संकेत है. सामान और सेवा कर (GST) रिफंड 2.6 प्रतिशत बढ़कर 27,281 करोड़ रुपये हो गया. रिफंड को एडजस्ट करने के बाद, मई में शुद्ध GST राजस्व 3.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.67 लाख करोड़ रुपये हो गया. अप्रैल में GST कलेक्शन अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 2.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था.
- Legend News

Recent Comments