बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना 14 सितंबर को (आज) अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह एक ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने 12 सालों में फैंस का विश्वास जीता है। अगर उनकी कोई फिल्म आ रही होती है तो दर्शकों को ये उम्मीद होती है कि कहानी में जरूर दम होगा। यही विश्वास उन्हें सबसे प्रॉफिटेबल स्टार्स में शुमार करता है। आयुष्मान खुराना दमदार कॉन्टेंट और विषय को देखकर फिल्में करते हैं। यही वजह है कि उनकी कम बजट की फिल्में भी 100 करोड़ के पार जाती हैं। आइए आयुष्मान खुराना के बर्थडे पर उनकी फिल्मोग्राफी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़ी खास रिपोर्ट बताते हैं। 
14 सितंबर 1984 को पंजाबी परिवार में आयुष्मान खुराना का जन्म हुआ। उनकी मां का नाम पूनम और पिता का नाम पी खुराना है। कुछ दिन पहले ही एक्टर ने पिता को खो दिया। आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आयुष्मान ने करियर की शुरुआत रेडियो से की और फिर वह रियालिटी शोज की ओर आ गए। होस्ट, अभिनय के साथ साथ वह गाना भी बहुत अच्छा गाते हैं। 
12 सालों में 20 फिल्में, ज्यादातर फिल्में हिट
वैसे तो आयुष्मान खुराना ने साल 2004 में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन तमाम शोज और सिंगिंग शो में काम करने के बाद उन्हें साल 2012 में बॉलीवुड से ब्रेक मिला। शूजित सरकार की फिल्म 'विक्की डोनर' से एक्टर ने यामी गौतम के अपोजिट डेब्यू किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).