रिपोर्ट : LegendNews
वनडे मैच में आज विराट कोहली ने बल्ला हाथ में थामे बिना ही तोड़ दिया एक रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली के बल्ले से कई बड़े रिकॉर्ड टूटने के कगार पर खड़े हुए हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन की लिस्ट हो या न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन की बात, हर काम में विराट कोहली ऊपर बढ़ने के करीब खड़े हुए हैं। लेकिन रविवार को सीरीज के पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने बल्ला हाथ में थामे बिना ही एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरते ही भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से आगे निकल गए हैं। अब विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाली लिस्ट में गांगुली से ऊपर आ गए हैं।
कोहली ने खेल रहे हैं भारत के लिए 309वां वनडे
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरते ही अपने वनडे इंटरनेशनल मैचों की संख्या को 309 पर पहुंचा दिया है। अब तक वे 308 मैच खेलकर सौरव गांगुली की बराबरी पर चल रहे थे। लेकिन अब वे सौरव गांगुली से आगे निकलकर टॉप-5 में पहुंच गए हैं। विराट कोहली से ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली लिस्ट में भारत के लिए सचिन तेंदुलकर (463 मैच), महेंद्र सिंह धोनी (347 मैच), राहुल द्रविड़ (340 मैच) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (334 मैच) का नाम शामिल है।
खिलाड़ी वनडे मैच
सचिन तेंदुलकर 463
एम एस धोनी 347
राहुल द्रविड़ 340
मोहम्मद अजहरुद्दीन 334
विराट कोहली* 309
सौरव गांगुली 308
*विराट कोहली अभी भी खेल रहे हैं।
2027 वर्ल्ड कप तक खेले तो पहुंचेंगे दूसरे नंबर पर
विराट कोहली ने अपना टारगेट 2027 वर्ल्ड कप में खेलना तय किया हुआ है। उस वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम को करीब 45 वनडे मैच खेलने हैं। ऐसा हुआ तो यह 36 साल का भारतीय बल्लेबाज कम से कम सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर आसानी से पहु्ंच सकता है। विराट कोहली की मौजूदा फिटनेस को देखते हुए उनके लिए यह काम ज्यादा मुश्किल भी नहीं है, क्योंकि वे टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में उनके ऊपर बहुत ज्यादा वर्कलोड भी नहीं है, जिससे उनके अनफिट होने के चांस कम ही हैं।
कोहली खड़े हुए हैं इस रिकॉर्ड के भी मुहाने पर
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले तीनों फॉर्मेट में संयुक्त रूप से 27,975 इंटरनेशनल रन बना चुके हैं। वे 28,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद तीसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। साथ ही संगकारा को पीछे छोड़कर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी आ सकते हैं। संगकारा के 28,016 इंटरनेशनल रन हैं और उन्हें पीछे छोड़ने के लिए विराट को महज 42 रन की जरूरत है। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में नंबर-1 पर हैं, जिनके नाम पर 34,000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन हैं।
-Legend News

Recent Comments
garry hilton
2026-01-26 13:03:01
Kohli breaking a record without even holding the bat is wild, and that’s why stats alone don’t tell the full story. People act like cricket is just runs and shots, but impact goes way deeper than that. I follow these moments closely and sometimes even back my reads on platforms like dafabet, which is a sports betting and online casino site in India with proper cricket markets and live odds.
iamcarrieheine
2026-01-29 10:36:28
That Virat Kohli record without even holding the bat is exactly why cricket in India feels unreal sometimes, pure aura and mind games. Stuff like this makes matches more fun to follow, especially when you’re tracking stats live. I usually keep one eye on analysis and the other on https://bet365-betting.com/, which is an online sports betting and casino platform in India with live cricket markets, fast UPI payments, and a clean mobile app.
Linda Moor
2026-01-30 17:48:50
On the Kohli record thing, I kinda disagree with the hype angle you’re pushing. Yeah, records matter, but cricket today is also about how fans engage with the game beyond the pitch. In India especially, people jump between match stats, games, and platforms while watching ODIs. I was literally checking plinko during the innings break, it’s a Plinko game review site explaining how the 1win Plinko arcade game works, bonuses, and the mobile app for Indian pl