रिपोर्ट : LegendNews
आज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सीएम योगी ने सपा पर किया चुन-चुनकर हमला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर चुन-चुनकर हमला किया। योगी ने कहा कि आज हर धर्म के लोग अपना त्योहार मना रहे हैं। सपा सरकार में दुर्गा पूजा के समय प्रतिमा नहीं रखने दी जाती थी। होली पर रंग नहीं लगाने देते थे। डोल मेले पर रोक लगाते थे। ये लोग अयोध्या, मथुरा और काशी के बारे में कैसे सोचते थे? मंदिरों पर कब्जा कराते थे। अब मंदिरों पर कब्जा नहीं सुंदरीकरण हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के रामकोला हाटा विधानसभा क्षेत्र की 525 करोड़ की 464 परियोजनाओं का शनिवार को लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा मंदिरों के सुंदरीकरण का पैसा कब्रिस्तान पर खर्च करती थी। आज हमें आईना दिखा रहे हैं, यह शोभा नहीं देता है। आज हर जगह विकास हो रहा है। कुशीनगर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी शुरू होने वाली है। कुशीनगर में टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं, जिसे सरकार बढ़ाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि नारायणी नदी के उस पार की कनेक्टिविटी नहीं थी। हम उनके लिए भी पुल बनाने जा रहे हैं। गरीबों के कल्याण, युवकों के रोजगार, किसान के कल्याण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। किसी शिक्षक के साथ कार्य के दौरान कोई घटना होती है तो परिवार को 80 लाख से डेढ़ करोड़ रुपये तक मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने सियावर रामचंद्र भगवान की जय का नारा लगाया। कहा कि रामायण कालीन कुशीनगर भगवान बुद्ध और महावीर की इस धारा को नमन करता हूं। कुशीनगर में काफी संभावनाएं पहले भी थीं, लेकिन उसके पूर्ववर्ती सरकार की ईमानदार नहीं थी। सब कुछ होने के बाद भी कुशीनगर पिछड़ेपन, बीमारी का केंद्र बन गया था।
-Legend News

Recent Comments