पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने प्रतिक्रिया दी है.
सायोनी घोष ने एक्स पर लिखा, चंद्रनाथ रथ के बारे में बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है. दलगत राजनीति और वैचारिक मतभेदों से ऊपर, सत्ता में कौन है इससे अलग- हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि क़ानून और व्यवस्था बनाए रखें और इस राज्य में रहने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
उन्होंने लिखा, किसी की जान इस तरह नहीं जानी चाहिए. पुलिस प्रशासन से अपील है कि पिछले कुछ दिनों में हुई हर हिंसा में शामिल दोषियों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाए और कड़े क़दम उठाए जाएं.
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम पर सख़्त कार्रवाई की मांग की.
दूसरी ओर बीजेपी ने इस घटना को 'सुनियोजित' क़रार दिया. शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर कहा, ये एक सुनियोजित हत्या थी. डीजीपी ने भी यही बताया है. 2-3 दिन पहले रेकी की गई थी. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).