मथुरा। "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज बलदेव विधानसभा के राया एवं अकोस मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। 

राया मंडल की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश उपस्थित रहे। साथ ही जिले की उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक मनीषा पाराशर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रियंका उपाध्याय भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राया मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुरेश तरकर, राया के वर्तमान चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, राया मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश बंसल, अनिल रावत, शैलू चौधरी, मंडल महामंत्री मोहित अग्रवाल, हरिओम चौधरी एवं समाजसेवी भूपेश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अकोस मंडल की तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर रहे। उनके साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयपाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष निहाल सिंह आर्य, जिला उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, अकोस मंडल अध्यक्ष लाखेद्र, एन. पी. सिंह भरंगर, शैक्षिक प्रकोष्ठ के चंद्रवीर, प्रमोद भरंगर एवं महेश सिकरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

दोनों मंडलों में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे एवं जिला महामंत्री आकाश चौधरी भी उपस्थित रहे।

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).