रिपोर्ट : LegendNews
उत्तर प्रदेश में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, अब सुबह 8 बजे से पढ़ाई
मौसम में बदलाव के साथ गर्मी कुछ कम होने की वजह से बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय में बदलाव कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 26 जुलाई दिन मंगलवार से अब सुबह 8 बजे से पढ़ाई होगी।
उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक पढ़ाई होगी। गर्मी की वजह से साढ़े 7 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक शिक्षा कार्य किया जा रहा था। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू की गई थी, जिसमें 26 जुलाई से परिवर्तन किया जा रहा है। इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। स्कूलों में यह टाइमटेबल 30 सितंबर तक के लिए प्रभावी रहेगा।
बेसिक शिक्षा परिषद ने गर्मी कम होने की वजह से स्कूलों का टाइम टेबल पहले की तरह किए जाने का फैसला किया है। सुबह 8 बजे स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट तक प्रार्थना और योगाभ्यास कराया जाएगा। इंटरवल का समय साढ़े 10 बजे से लेकर 11 बजे तक रखा जाएगा। यह शासनादेश सितंबर तक है। इसके बाद अक्टूबर से मार्च तक सुबह 9 से लेकर 3 बजे तक स्कूलों का संचालन होगा।
अभी तक की व्यवस्था में सुबह साढ़े 7 से लेकर साढ़े 12 बजे तक पढ़ाई का काम होता था। शिक्षकों और अनुदेशकों को दोपहर डेढ़ बजे तक उपस्थित रहना होता था। अब 8 बजे से स्कूल का समय शुरू होने से बच्चों और अध्यापकों के लिए सुबह स्कूल समय से पहुंचने में सुविधा रहेगी।
-Compiled by Legend News

Recent Comments