विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिन की रोक लगा दी थी। लेकिन बाद में केरल हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल जज का आदेश पलट दिया। सेंसर बोर्ड को दोबारा फिल्म देखने का निर्देश दिया। लेकिन इस स्थिति में भी फिल्म की रिलीज पर संशय बना रहा। इसी बीच खबर सामने आई है कि ‘द केरल स्टोरी 2’ के टिकट के पैसे रिफंड किए जा रहे हैं। ऐसे में याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका दायर करने से इंकार किया है। 
इस वजह से रिफंड हुआ टिकट का पैसा 
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की स्क्रीनिंग का विरोध करने वाले याचिकाकर्ता के वकील ने शुक्रवार को बताया बुक किए गए टिकट रिफंड किए जा रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई है। याचिकाकर्ता श्रीदेव नंबूदरी के वकील मैत्रेयी सचिदानंद हेगड़े ने PTI से बातचीत में कहा, ‘हम फिल्म के प्रोड्यूसर के खिलाफ अवमानना याचिका दायर नहीं करेंगे क्योंकि फिल्म रिलीज नहीं हुई है, टिकट की बिक्री का पैसा भी रिफंड किया जा रहा है।' 
एक अन्य याचिकाकर्ता सुश्री हेगड़े ने शुक्रवार को जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के सामने कोर्ट में कहा था कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर रोक के बावजूद फिल्म के लिए टिकट बुकिंग जारी थी। लेकिन शुक्रवार को फिल्म बुकिंग और टिकट के पैसे रिफंड करने की बात सामने आई। 
क्या है फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद?
हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मिले सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। इन याचिकाओं में दावा किया गया कि फिल्म में केरल को गलत तरीके से दिखाया गया। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में, याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल दोनों ही केरल को गलत तरीके से दिखाते हैं। उनमें ऐसे थीम हैं जो भाईचारा बिगाड़ सकते हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकते हैं। एक याचिका में टाइटल से 'केरल' हटाने के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई थी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).