राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह एक घंटे के अंदर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पहला भूकंपीय झटका सुबह चार बजकर नौ मिनट पर महसूस किया गया.
इसके बाद दूसरा झटका चार बजकर बाइस मिनट और तीसरा झटका चार बजकर पच्चीस मिनट पर महसूस किया गया है. इन भूकंपीय झटकों की तीव्रता 3.1 से 4.4 के बीच दर्ज की गयी है.
पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक़ अब तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर लिखा है कि "जयपुर सहित प्रदेश में अन्य जगहों पर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं. उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे." 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).