दुबई। ICC ने अप्रैल महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इन खिलाड़ियों में वोटिंग के आधार पर किसी एक को विनर बनाया जाएगा।

बता दें कि आईसीसी पिछले कई सालों से एक खास अवॉर्ड हर महीने खिलाड़ियों को देता रहा है। इसके तहत हर महीने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया जाता है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 6 मई को अप्रैल 2024 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों की घोषणा की है। इन तीन खिलाड़ियों में में एक खिलाड़ी पाकिस्तान का भी है। इस लिस्ट में भारत का एक भी खिलाड़ी नही है। इसके पीछे का कारण है आईपीएल। 

दरअसल भारत में खेले जा रहे आईपीएल के कारण भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। इसके कारण भारत के एक भी खिलाड़ी को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया है।

इन दो देश के खिलाड़ी भी शामिल
अप्रैल 2024 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ की शॉर्टलिस्ट में पाकिस्तान के अलावा नामीबिया और यूएई के खिलाड़ी का नाम शामिल है। इस लिस्ट में पहला नाम नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस का है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस पिछले महीने के ओमान दौरे के दौरान शानदार लय में थे क्योंकि उन्होंने बल्ले और गेंज दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। इस लिस्ट में दूसरा नाम यूएई के मुहम्मद वसीम का है। दाएं हाथ का यह धुरंधर खिलाड़ी पिछले महीने अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने एसीसी प्रीमियर कप में काफी रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने अपने करियर का तीसरा शतक भी जड़ा था।

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को मिला मौका
आईसीसी के इस खास लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल है। शाहीन अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू टी20 सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। बाएं हाथ के गेंदबाज ने इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने सिर्फ 13 रन खर्च किए और तीन अहम विकेट अपने नाम किया। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं उन्होंने इस सीरीज के 2-2 की बराबरी में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सीरीज के आखिरी में भी दमदाप प्रदर्शन किया। जहां उन्होंने 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और इस सीरीज में उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).