लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कई बड़ी जांचें संभाल रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ स्थित जोनल मुख्यालय में तीन नए उप निदेशकों की न‍ियुक्त‍ि की गई है। 
इन तीन नए उप न‍िदेशकों में लखनऊ जोनल कार्यालय में उप निदेशक पेमइया केडी सुमित शर्मा व अदीब दौलत खान को नियुक्त किया गया है। तीन सहायक निदेशक जय कुमार ठाकुर प्रदीप सिंह व जतिन कुमार सांची दो सहायक प्रवर्तन अधिकारी अभिषेक राज पांडेय व अवनीश कुमार की भी नियुक्ति की गई है।

प्रयागराज स्थित ईडी कार्यालय में सहायक निदेशक अंकुर गुप्ता की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी दिल्ली स्थित मुख्यालय में प्रशिक्षण पूरा कर फील्ड में काम आरंभ करेंगे। नए अधिकारी 10 जुलाई को लखनऊ व प्रयागराज में अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

गौरतलब है क‍ि उत्तर प्रदेश में खनन घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला व बाइक बोट घोटाला समेत कई अन्य बड़ों मामलों की जांच कर रहा है। ईडी माफिया मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद के विरुद्ध भी मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रहा है। 

माफिया की अपराध की काली कमाई से जुटाई गई बेनामी संपत्तियों की जांच में तेजी लाई गई है। बड़े घोटालों की जांच में भी ईडी अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से उसकी जांच के कदम और तेज होंगे। बीते तीन माह में लखनऊ ईडी को 15 नए अधिकारी मिले हैं।
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).