रिपोर्ट : LegendNews
दिल्ली के तुर्कमान गेट पथराव मामले में 3 और अरेस्ट, अब तक कुल 16 गिरफ्तार
पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव की घटना हुई थी, जिसे लेकर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस केस में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस एक्शन के साथ ही अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी कैमरों से भी कड़ी नजर रखे हुए है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
मोहम्मद नावेद, उम्र- 44 वर्ष
मोहम्मद फैज, उम्र- 20 वर्ष
मोहम्मद उबैदुल्लाह, उम्र- 23 वर्ष
मोहम्मद आरिब, उम्र- 25 वर्ष
मोहम्मद काशिफ, उम्र- 25 वर्ष
मोहम्मद कैफ, उम्र- 23 वर्ष
मोहम्मद अदनान, उम्र- 37 वर्ष
समीर हुसैन, उम्र- 40 वर्ष
मोहम्मद अतहर, उम्र 20 वर्ष
शहनवाज आलम, उम्र 55 वर्ष
मोहम्मद इमरान उम्र- 28 वर्ष
मोहम्मद इमरान उर्फ राजू, उम्र 36 वर्ष
मोहम्मद अफ्फान, उम्र- 20 वर्ष
मोहम्मद आदिल, उम्र- 20 वर्ष
मोहम्मद आमिर हमजा, उम्र- 22 वर्ष
मोहम्मद उबैदुल्लाह, उम्र 26 वर्ष
10 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भी पहचान
जांच के दौरान पुलिस ने 10 सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर्स’ की पहचान की है, जिन पर घटना से जुड़ी गलत या अपुष्ट जानकारी देने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि एक ‘इन्फ्लुएंसर’ एमन रिजवी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह अभी तक पेश नहीं हुई है। हालांकि, रिजवी ने कहा कि उन्हें अब तक पुलिस की ओर से कोई समन नहीं मिला है।
सपा सांसद की भूमिका की भी जांच
पुलिस के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के एक सांसद की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम उनकी भूमिका पर गौर कर रहे हैं। उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है। उनके सभी बयानों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पथराव की घटना की जांच कई स्तरों पर जारी है। इसमें डिजिटल सबूतों की जांच, गलत जानकारी फैलाने वालों की पहचान और हिंसा से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ शामिल है।
-Legend News

Recent Comments