रिपोर्ट : LegendNews
जिन लोगों का अयोध्या से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं, वह आज हिसाब मांग रहे हैं: योगी
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा की 384 करोड़ रुपए की 111 परियोजनाओं की सौगात दी।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी और प्रमाण पत्र प्रदान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अयोध्या से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहा वह लोग आज हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने कार्य सेवकों पर गोली चलवाई तब उन्हें हिंदू याद नहीं आए।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने कहा था कि वहां भगवान है ही नहीं। उन्होंने जातिवाद का जहर घोलने वाले सपा और कांग्रेस से सावधान रहने की सलाह देते हुए हिंदू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखाने का आह्वान किया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सीएम ने कहा कि एसआईटी की सिफारिश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है।
-Legend News

Recent Comments