उत्तराखंड अपने शानदार प्राकृतिक नजारों के लिए प्रसिद्ध है, जो दुनिया भर से कई पर्यटकों को हर साल लाखों की संख्या में आकर्षित करता है। इस राज्य में लोग अपनी मनपसंद की चीजों को देखने और करने के लिए आते हैं, जैसे यहां के हिल स्टेशन में घूमने के लिए माउंटेन लवर एक बार जरूर जाते हैं। खैर गर्मी से बचने के लिए भी लोगों का यहां आना जाना लगा रहता है। साथ ही उत्तराखंड को देवों की भूमि भी कहते हैं। यहां कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भक्तों की हजारों लाखों में भीड़ देखने को मिलती है। साथ ही उत्तराखंड अपने एक से एक मजेदार एडवेंचर के लिए भी मशहूर है लेकिन इन सबके अलावा उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक जगहें भी हैं, जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। जी हां... यहां कई हिस्टोरिकल जगहें हैं, जिनका इतिहास अपने आप में ही बेहद अलग है। 
कटारमल सूर्य मंदिर 
कटारमल सूर्य मंदिर उत्तराखंड के कटारमल गांव में स्थित है जो समुद्र तल से 2,116 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत का दूसरा सबसे सुंदर मंदिर है जो हिंदू भगवान सूर्य को समर्पित है। मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में एक कत्यूरी शासक, कटारमल्ला द्वारा किया गया था। इन्होंने इस क्षेत्र पर काफी समय तक शासन किया था। इस मंदिर के अलावा यहां 45 और मंदिर हैं जो भगवान शिव, उनकी पत्नी देवी पार्वती, लक्ष्मण और नारायण को समर्पित हैं। जब यहां सूर्य की पहली किरण पड़ती है तो मंदिर की खूबसूरती यकीनन देखने लायक होती है। उत्तराखंड जब भी घूमने जाएं तो एक बार यहां का चक्कर जरूर लगाएं।
पाताल भुवनेश्वर गुफा 
पाताल भुवनेश्वर गुफा उत्तराखंड के भुवनेश्वर गांव में स्थित है। अगर आप सोच रहे हैं कि यहां केवल एक गुफा होगी तो आप गलत हैं, यहां एक नहीं बल्कि कई हैं, जो पाताल भुवनेश्वर गुफा से शुरू होती हैं। प्रवेश द्वार से, चूना पत्थर की गुफा 160 मीटर लंबी और 90 फीट गहरी है। गुफा में 33 अन्य प्रकार के देवताओं के साथ भगवान शिव का मंदिर भी है। गुफा की खोज शुरुआत में राजा ऋतुपूर्णा ने की थी, जो सूर्य वंश के एक राजा थे। उन्होंने त्रेता युग के दौरान अयोध्या पर भी शासन किया था।
पिथौरागढ़ किला 
पिथौरागढ़ में स्थित पिथौरागढ़ किला, शहर पर आक्रमण करने के बाद गोरखाओं द्वारा वर्ष 1789 में बनाया गया था। इस किले से आप काली कुमाऊं के खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं।
द्वारहाट 
कुमाऊं पर्वत में 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित द्वाराहाट उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। अपने धार्मिक महत्व के लिए मशहूर, द्वाराहाट में लगभग 55 विषम मंदिर हैं जिनका निर्माण मध्यकाल के दौरान कत्यूरी राजाओं द्वारा किया गया था। मंदिरों के अलावा, द्वाराहाट में कई जगह और हैं, जहां पर्यटक अपना एक से दो दिन आराम से बिता सकते हैं। यहां कुछ दिन रहकर आपको यकीनन बेहद शांति मिलेगी। 
बैजनाथ मंदिर 
गढ़वाल पहाड़ियों में स्थित बैजनाथ मंदिर 12 वीं शताब्दी में बनाया गया था, और यह हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर को काफी अच्छे ढंग से बनाया गया है, मान्यता इतनी है कि यहां भी भक्तों की काफी भीड़ देखी जा सकती है। इस मंदिर के खुलने और बंद होने का कोई खास समय नहीं है। हालांकि, यह सूर्यास्त से ठीक पहले बंद हो जाता है। 
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).