रिपोर्ट : LegendNews
वो लोग हमें पाठ पढ़ा रहे हैं, जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं: गोविंद देव गिरि
चंदा चोरी पर सोमवार को राम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग हुई. लगभग चार घंटे की मीटिंग के बाद ट्रस्ट की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर सवालों के जवाब दिए गए. ट्रस्ट की ओर से गोविंद गिरि ने कहा, गिनती के समय चढ़ावे की चोरी हुई. जो हुआ वह हम लोगों के लिए भी लज्जाजनक स्थिति है. हम आहत हैं, हम दुःखी हैं. इसके साथ ही ट्रस्ट ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वो लोग हमें पाठ पढ़ा रहे हैं, जिन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं’.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, जिन लोगों ने कभी कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं और सुप्रीम कोर्ट में लिखित बयान देकर दावा किया कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था और राम सेतु कभी बना ही नहीं, वे अब हमें राम के प्रति भक्ति का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. जो लोग ऐतिहासिक रूप से राम-भक्ति का विरोध करते रहे हैं, उनमें अचानक राम-भक्ति का दिखावटी उभार कोई सामान्य घटना नहीं है. यह असाधारण है और इसके पीछे छिपे हुए मकसद हैं, जिन्हें पूरे हिंदू समाज को समझना चाहिए. उनका मुख्य मकसद हमें बांटना और हमारी राम-भक्ति में दरार पैदा करना है. लेकिन हम इस भक्ति को बनाए रखने और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं और अपने समाज में किसी भी तरह का बंटवारा नहीं होने देंगे.
गोविंद गिरी ने कहा, मैं राम और कृष्ण के सभी भक्तों, सनातन धर्म के सभी अनुयायियों और हिंदू आस्था को मानने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं, ऐसी बेबुनियाद बातों पर यकीन न करें. अगर आपको कुछ गड़बड़ या कमी लगे, तो सीधे ट्रस्ट के कार्यालय आएं, मिलने का समय लें, उस चीज को देखें और खुद तय करें कि कितना झूठ और मनगढ़ंत बातें फैलाई जा रही हैं. यह पूरा नाटक सिर्फ हमारे संगठन को बदनाम करने, राम भक्तों की छवि खराब करने और हिंदू समाज में फूट डालने के लिए रचा गया है. हम ऐसा नहीं होने देंगे… न्याय होगा और दोषियों को सजा मिलेगी. हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है. मेरी पुरजोर अपील है कि अफवाहों पर विश्वास न करें.
चंपत राय मेरी नजर में बेदाग हैं…
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने चंपत राय के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, मैं चंपत राय जी को 32 साल से जानता हूं, और उनकी एकमात्र गलती यह थी कि उन्होंने अपने करीबी लोगों पर बहुत ज्यादा भरोसा किया… जब राम जन्मभूमि आंदोलन के बारे में कोई नहीं जानता था, तब से ही वे इस काम को आगे बढ़ा रहे थे… हम उनका बहुत सम्मान करते हैं… यह समझ से परे है कि वे इतने सालों तक ऐसे गलत काम करने वालों को अपने साथ कैसे रख पाए और उनकी साजिशों को क्यों नहीं भांप पाए. मेरी नजर में, वे बेदाग हैं. वे अपराधी नहीं हैं, हालांकि उनसे लापरवाही की एक गलती जरूर हुई है.
राम मंदिर में दी गई वस्तुओं की लिस्ट लेकर आया हूं, सभी सुरक्षित हैं
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने सोमवार, 6 जुलाई की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भावुक और आक्रामक अंदाज में मीडिया में चल रही उन अफवाहों की धज्जियां उड़ा दीं. मीडिया को संबोधित करते हुए गोविंद देव ने कहा कि जिन जैसा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है कि बेशकीमती वस्तुएं भी गायब हो गई हैं, उन 2800 वस्तुओं की लिस्ट लाया हूं. प्रेस क्रॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने सारी वस्तुओं के दुनिया के सामने रखीं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया के सामने एक बड़ा रजिस्टर दिखाते हुए कहा कि ‘प्रसार माध्यमों में जो बड़ी-बड़ी बातें करके हवा खड़ा किया जा रहा है, वह पूरी तरह झूठ है. समाज को इस अनर्गल प्रलाप और झूठ के प्रचार से सावधान रहना चाहिए. यह कहा जा रहा था कि केवल पैसों की चोरी नहीं हुई, बल्कि रामलला को अर्पित की गई कीमती वस्तुएं भी गुल हो गई हैं. मैं आज आपके सामने पूरा सच रखने आया हूं.’
सारी वस्तुएं सुरक्षित हैं
गोविंद देव गिरि ने साफ किया कि ट्रस्ट के पास रामलला को भेंट की गई 2,800 अनमोल वस्तुओं का पूरा रजिस्टर सुरक्षित उपलब्ध है. विपक्ष और अफवाह फैलाने वालों को कड़ा जवाब देने के लिए वे खुद पीसी में इन वस्तुओं के नमूने लेकर पहुंचे थे. उन्होंने मंच से रामलला को भेंट की गई ऐतिहासिक रामायण की पुस्तक, काकभुशुंडि जी महाराज की प्रतिमा, गले का बहुमूल्य हार और पवित्र चरण पादुकाएं देश के सामने प्रदर्शित कीं और कहा कि एक-एक सामान पूरी तरह सुरक्षित है.
-Legend News

Recent Comments