नई द‍िल्ली। इस हफ्ते ओटीटी पर ऑडियंस के लिए शानदार मनोरंजन का खजाना आ रहा है. 12 से 17 मई के बीच ओटीटी पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में-सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनका ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था. इनमें से एक तो वो फिल्म है, जिसने अकेले ही दुनियाभर में 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

Dhurandhar 2: इस हफ्ते ओटीटी पर 'धुरंधर 2' रिलीज हो रही है, जिसका ऑडियंस को सबसे ज्यादा इंतजार था. लगभग 2 महीने तक थिएटरों में धमाका करने के बाद अब ओटीटी पर इसका जलवा देखने को मिलेगा. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' को आप 15 मई से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Kartavya: पुलकित के डायरेक्शन में बनी क्राइम ड्रामा फिल्म 'कर्तव्य' को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने बनाया है और इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. इस फिल्म में सैफ अली खान, रसिका दुगल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी सहित कई कलाकार हैं. सैफ अली खान स्टारर कर्तव्य को 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Inspector Avinash 2: रणदीप हुड्डा स्टारर ये सीरीज यूपी के सुपर-कॉप अविनाश मिश्रा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें पहले सीजन की अधूरी कहानी इस बार पूरी होने वाली है. क्राइम और थ्रिलर लवर्स के लिए ये सीरीज बेस्ट ऑप्शन है. आप इसे 15 मई से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Exam: 7 एपिसोड वाली इस थ्रिलर सीरीज में RPSE (रीजनल पब्लिक सर्विस एग्जाम) के पेपर लीक नेटवर्क की कहानी दिखाई गई है. ये सीरीज एक्शन और सस्पेंस का पूरा पैकेज है. इस तमिल सीरीज को नेशनल अवॉर्ड विनर ए. सरकुनम ने लिखा और डायरेक्ट किया है. 15 मई से इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Project Hail Mary: एंडी वियर के बेस्टसेलिंग नॉवेल पर आधारित 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गॉसलिंग लीड रोल में नजर आए. कहानी रीलैंड ग्रेस नाम के एक शांत स्वभाव वाले स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है. 12 मई से इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).