अमेरिका के सबसे प्रभावशाली लेबर यूनियनों में से एक ‘इंटरनेशनल ब्रदरहुड ऑफ़ टीम्सटर्स’ ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करने से इनकार कर दिया है. साल 1996 के बाद ऐसा पहली बार है, जब ये यूनियन किसी भी राष्ट्रपति उम्मीदवार को अपना समर्थन नहीं दे रही है.
अमेरिका और कनाडा को मिलाकर इस लेबर यूनियन में लगभग 13 लाख सदस्य हैं. हालांकि यूनियन ने यह भी कहा है कि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस दोनों ने ही टीम्सटर्स के कुछ मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धताएं ज़ाहिर की हैं.
यूनियन ने यह भी बताया है कि उसके रैंक-एंड-फ़ाइव सदस्यों के सर्वे में भी किसी ने दोनों ही उम्मीदवारों को कोई निश्चित समर्थन नहीं दिया है.
हालांकि यूनियन ने अपने सदस्यों के बीच इससे पहले जो सर्वे करवाया था, उसमें ट्रंप को एकतरफ़ा समर्थन का संकेत मिला था.
ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि लेबर यूनियन के इस फ़ैसले से कमला हैरिस को नुक़सान होगा क्योंकि वे अमेरिका के नौकरीपेशा वोटर्स को लुभाने का प्रयास कर रही हैं.
अगर टीमस्टर्स यूनियन किसी को अपना समर्थन देती तो उसे पेंसलिलवेनिया, मिशिगन और विसकॉन्सिंन में बड़ा चुनावी फ़ायदा मिल सकता था क्योंकि इन जगहों पर इस यूनियन के हज़ारों सदस्य रहते हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).