पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाल टोपी के नाम से कुख्यात जैद हामिद ने जमकर गुस्सा निकाला है। विवादित बयानबाजी के लिए पहचान रखने वाले हामिद ने पीओके के लोगों ना सिर्फ गुस्सा निकाला है, बल्कि उनको भद्दी गालियां तक दी हैं। पीओके के प्रदर्शनकारियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए उसने कहा है कि ये लोग नाशुक्रे हैं, जो पाकिस्तानी आर्मी पर हमले कर रहे हैं। अगर भारत ने पीओके ले लिया तो ये लोग ठीक हो जाएंगे और हमें याद करेंगे।
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। इसमें पाकिस्तानी जैद हामिद की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। इसमें जैद किसी मजमे में पीओके में हो रहे प्रदर्शनों और हिंसा पर बात करता दिख रहा है। वह इसमें अमानवीयता की हद तक जाते हुए कह रहा है कि पाकिस्तानी फौज को पीओके का हाल ऐसा कर देना चाहिए, जैसा इजरायल ने गाजा का कर दिया है। 
पीओके को सजा दी जाएगा
इस ऑडियो क्लिप में जैद हामिद जोर देकर कह रहा है कि तुमको (पीओके के लोगों) कड़ी सजा दी जाएगी, तुम्हें मार पड़ेगी और तुम्हें जलील किया जाएगा। तुम्हें मार-मार कर पाकिस्तान और पाकिस्तानी फौज की कद्र कराई जाएगी। ये जैसे लोग हैं और जिस तरह की बात कर रहे हैं, उससे साफ है कि इनको मार की भाषा ही समझ आएगी। इन पर सख्ती बहुत जरूरत है।
जैद ने आगे कहा कि मुझे तो कई बार लगता है कि रावलकोट और वो इलाके भारतीय फौज ले जाए, जहां ये प्रदर्शन हो रहे हैं और आर्मी से आजादी के नारे लग रहे हैं। ये इलाके इंडिया पर चलए गए तो फिर भारतीय फौज उनको ढंग से आजादी दिलाए जाएगी। फिर ये चिल्लाएंगे और पाकिस्तानी फौज से गुहार लगाएंगे कि हमें बचा लो। ये जलील, लानती और नाशुक्रे लोग हैं। 
ख्वाजा भी निकाल चुके गुस्सा
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी पीओके के प्रदर्शनकारियों को 'एंटीनेशनल' कह चुके हैं। ख्वाजा ने हाल ही में एक बयान में कहा है कि पीओके के लोग भी भारत की तरह पाकिस्तान को अपना दुश्मन मानते हैं। ऐसे लोगों से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी। पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इनके साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।
पीओके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी पीओके असेंबली की शरणार्थियों के लिए आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी और कश्मीरियों को ज्यादा अधिकार दिए जाने की मांग भी लोग कर रहे हैं। पीओके में हो रहे प्रदर्शनों में हुई हिंसा और पुलिस फायरिंग में अब तक कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).