रिपोर्ट : LegendNews
पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा एक्शन हो कि दूसरी टीमों को सबक मिले: गावस्कर
पाकिस्तानी सरकार अपनी टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भेजने के लिए तो तैयार हो गई है। लेकिन, उन्होंने भारत से मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के खिलाफ वह विश्व कप का मुकाबला नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि उन्होंने यह बांग्लादेश के समर्थन में ही किया है।
पाकिस्तान ही आईसीसी और बांग्लादेश के बीच हुए विवाद में बांग्लादेश का खुलकर सपोर्ट कर रहा था। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है।
सुनील गावस्कर ने अपने बयान में क्या कहा?
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा, 'बिल्कुल मुझे लगता है कि अगर आप आखिरी वक्त पर पीछे हटते हैं तो यह एक बड़ा मामला है। अगर आप पहले पीछे हटते तो यह एक अलग मामला होता। लेकिन, आप आखिरी वक्त पर ऐसा कर रहे हैं तो आईसीसी कुछ एक्शन ले सकता है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता वो क्या एक्शन ले सकते हैं। पर मुझे लगता है कि काफी सारे बोर्ड इन्वोल्व हैं तो यह किसी एक व्यक्ति का फैसला नहीं होने वाला है। हालांकि, कुछ ऐसा होना चाहिए जो सुनिश्चित करे कि भविष्य में दूसरी टीमें ऐसा करने का न सोचें।'
सुनील गावस्कर ने आगे कहा, 'आईसीसी संभवत पाकिस्तान के खिलाफ भारत के साथ वर्ल्ड कप में न खेलने पर लीगल एक्शन ले सकता है। पर उस एक्शन का रिजल्ट क्या होगा, इसका मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। यह तो तय है कि आईसीसी पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं होगी। ' पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने वाला है।
-Legend News

Recent Comments