लखनऊ। योगी सरकार ने यूपी की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने अब 206 पीपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है. इनमें सीएम की सुरक्षा में तैनात अफसर भी शामिल हैं.

मथुरा में तैनात कई अधिकारियों का भी तबादला किया गया है, जिससे जिले में पुलिस व्यवस्था में अहम बदलाव देखने को मिलेगा. प्रवीण कुमार तिवारी को फिरोजाबाद से मथुरा भेजा गया है। वहीं मथुरा में तैनात अनिल कुमार कर्वान और आशीष शर्मा को एटीएस लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसके अलावा श्वेता वर्मा को मथुरा से हटाकर आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रैंक के 206 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है. पुलिस विभाग की ओर से जारी की गई सूची के तहत 206 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. 

जारी की गई लिस्ट के तहत उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जितेंद्र कुमार को पुलिस उपाधीक्षक जनपद शाहजहांपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पुलिस उपाध्यक्ष जनपद महाराजगंज की जिम्मेदारी निभा रहा है अनिरुद्ध कुमार को पुलिस उपाधीक्षक जनपद महोबा बनाया गया है.

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश भर में बड़े स्तर पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. कई डीएसपी को जनपदों से हटाकर पीएसी, एटीएस, सीआईडी और विभिन्न कमिश्नरेट में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस कदम को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के रूप में देखा जा रहा है.

तबादला सूची में प्रमुख रूप से अशोक कुमार मिश्रा, अभिषेक सिंह, अजय कुमार, पंकज पंत, उदय प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, मनीष कुमार यादव, अमित कुमार पांडेय, संजीव कुमार शर्मा, महिपाल सिंह, अवनीश कुमार सिंह, रवीन्द्र कुमार सिंह, संदीप कुमार वर्मा, संतोष कुमार सिंह, हेमंत उपाध्याय, विनोद कुमार, अंशुमान श्रीवास्तव, अजय विक्रम सिंह, आशीष निगम, राजीव कुमार यादव, विजय कुमार चौधरी सहित सैकड़ों अधिकारियों के नाम शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों, कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के आधार पर किए गए हैं. आगामी दिनों में नई तैनाती के बाद जिलों में पुलिसिंग के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है.

भदोही के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा को 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में सहायक सेनानायक के रूप में तैनाती दी गई है. वहीं, कौशांबी पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को पुलिस उपाधीक्षक बलरामपुर बनाया गया है. झांसी के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार श्रोतिया को इसी पद पर अमरोहा भेजा गया है. शाहजहांपुर के पुलिस उपाधीक्षक पंकज पंत को रामपुर में इसी पद पर तैनाती दी गई है. गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक उदय प्रताप सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).