पाकिस्‍तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। असीम मुनीर खुद तो कुछ नहीं कह रहे हैं लेकिन अपने र‍िश्‍तेदार और पाकिस्‍तानी गृहमंत्री मोहसिन नकवी के जरिए जुबानी हमला बोल रहे हैं। मोहसिन नकवी ने अब पीएम शहबाज शरीफ की विदेश यात्राओं पर न‍िशाना साधा है। मोहस‍िन नकवी ने शहबाज शरीफ के सामने ही उनको ज्ञान दिया और कहा कि कुछ नेता एक महीने तक अपने कार्यालय से गायब रहते हैं। शहबाज शरीफ हाल ही में अमेरिका और ब्रिटेन की कई सप्‍ताह लंबी यात्रा से लौटे हैं। असीम मुनीर चाहते हैं कि पाकिस्‍तान में कई नए प्रांत बनाए जाएं और खुद राष्‍ट्रपति बनकर मोहसिन नकवी को नया पीएम बनाया जाए।
असीम मुनीर के इस प्‍लान का शहबाज शरीफ और राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी दोनों ही व‍िरोध कर रहे हैं। असीम मुनीर चाहते हैं कि पाकिस्‍तानी राजनीति से शरीफ परिवार और जरदारी परिवार के प्रभाव को खत्‍म कर दिया जाए। इसी वजह से यह दोनों ही बड़े नेताओं के लिए अब अस्तित्‍व का सवाल बन गया है। असीम मुनीर शरीफ और जरदारी पर न‍िशाना साधने के लिए मोहसिन नकवी के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। इससे पहले जरदारी को धमकाने के लिए मोहसिन नकवी अचानक से लंदन पहुंच गए थे। जरदारी मुनीर के प्‍लान को रोकने के लिए लंदन भाग गए थे। 
मोहस‍िन नकवी बने सुपर पीएम?
पाकिस्‍तान में अब मोहसिन नकवी गृहमंत्री होते हुए भी 'सुपर पीएम' की तरह से काम कर रहे हैं और सेना के प्रवक्‍ता के साथ मिलकर पाकिस्‍तान में प्रांतों के बंटवारे की वकालत कर रहे हैं। मोहसिन नकवी के इस बयान के बाद अब खुद पाकिस्‍तानी सवाल कर रहे हैं कि असली पीएम कौन है। यह वही नकवी हैं जो भारत की एशिया कप क्रिकेट की ट्राफी चुराकर भाग गए थे। नकवी ने अपने भाषण में शहबाज का नाम नहीं लिया लेकिन उनके न‍िशाने पर पाकिस्‍तानी के कागजी पीएम ही थे। नकवी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब इमरान खान के समर्थक सड़कों पर हैं और इस्‍लामाबाद को सील कर दिया गया है। 
व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि असीम मुनीर के कार्यकाल में अब पूरी तरह से सेना का सरकार पर कब्‍जा हो चुका है। गत 30 जुलाई को मोहस‍िन नकवी ने ऐलान किया था कि पाकिस्‍तान का वर्तमान ढांचा 'ढह' चुका है और देश की समस्‍याओं को सुलझाने में फेल साबित हुआ है। पाकिस्‍तानी एक्‍सपर्ट का कहना है कि मोहसिन नकवी को चुना नहीं गया है, बल्कि उन्‍हें सेना की तरफ से सरकार पर थोपा गया है। असीम मुनीर के कहने पर मोहसिन नकवी को गृहमंत्री बनाया गया है। मोहसिन नकवी जब यह ज्ञान दे रहे थे, उसी कार्यक्रम में शहबाज शरीफ ने उनकी जमकर खुशामद की। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).