रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका ने स्पेन के साथ अपने सभी व्यापार संबंध रोके, एक बुरा साझेदार बताया
अमेरिका इन दिनों ईरान के साथ संघर्ष और NATO के साथ खटपट से जूझ रहा है. इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO के एक प्रमुख सहयोगी देश के साथ अपने व्यापारिक संबंध तोड़ने का एलान किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (8 जुलाई 2026) को कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को स्पेन के साथ सभी व्यापार तुरंत रोकने का आदेश दिया है. डिफेंस खर्च और ईरान संघर्ष के दौरान स्पेन के रुख को लेकर बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने स्पेन को NATO में एक बुरा साझेदार बताया.
इस NATO सहयोगी देश से खफा ट्रंप
ट्रंप ने अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर NATO सेक्रेटरी मार्क रुट्टे के साथ बोलते हुए स्पेन पर NATO की प्रमुख प्राथमिकताओं का समर्थन करने से मना करने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका अब स्पेन के साथ कोई बिजनेस नहीं करना चाहता. ट्रंप ने रुट्टे से कहा,' स्पेन किसी भी बात पर सहमत नहीं है और आपको उनके साथ व्यापार नहीं करना चाहिए.'
स्पेन के साथ बिजनेस नहीं करेंगे ट्रंप
ट्रंप ने मुड़कर वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से भी स्पष्ट कहा कि वह स्पेन के साथ कोई व्यापार नहीं करना चाहते. बेसेंट ने भी इसका जवाब जी सर बोलकर दिया. ट्रंप ने स्पेन को लेकर आगे कहा,' उनसे बात भी मत करो. वे निकम्मे हैं. वे बुरे लोग हैं. वे हमसे काफी पैसा कमाते हैं और हम देखेंगे कि वे अब बेहद कम पैसे कमाएंगे. मैं उनसे कोई बिजनेस नहीं करना चाहता.' ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब स्पेन ने NATO के नए टारगेट को खारिज कर दिया है. इसके तहत GDP का 5 प्रतिशत हिस्सा डिफेंस पर खर्च करना है.
स्पेन-अमेरिका के बीच खटपट
बता दें कि स्पेन की समाजवादी सरकार ने ईरान के साथ जंग के दौरान अमेरिका को स्पेनिश एयर स्पेस या मिलिट्री ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से भी इंकार कर दिया था, जिससे मैड्रिड के रिश्ते वाशिंगटन के साथ और तनावपूर्ण हो गए थे. बता दें कि स्पेन में अमेरिका के 2 प्रमुख मिलिट्री बेस नवल स्टेशन रोटा और मोरोन एयर बेस हैं. ये दोनों लंबे समय से अमेरिकी और NATO ऑपरेशंस के लिए रणनीतिक केंद्र रहे हैं.
-Legend News

Recent Comments