अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ बातचीत फ़िलहाल जारी है. उन्होंने कहा कि यह ईरान के लिए "एक अच्छे समझौते पर हस्ताक्षर करने का आख़िरी मौक़ा" है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान ट्रंप ने दावा किया है कि बातचीत ईरान के अनुरोध पर शुरू हुई है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेतृत्व बातचीत के लिए बैठक का अनुरोध करता है, लेकिन सार्वजनिक रूप से यह दावा करता है कि दोनों देशों के बीच कोई वार्ता नहीं हो रही.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया, "होर्मुज़ स्ट्रेट पहले से ही अमेरिकी नौसेना के पूर्ण नियंत्रण में है और उनकी अनुमति के बिना ईरान तक कुछ भी नहीं पहुँच सकता. यह स्थिति तब तक बनी रहेगी, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता या फिर ईरान आत्मसमर्पण नहीं करता."
उधर, ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी कंपनियों से ईंधन की क़ीमतों में तत्काल कटौती करने की अपील भी की.
विश्लेषकों के मुताबिक़, ईंधन की बढ़ती क़ीमतें और महँगाई को लेकर बढ़ती चिंताएँ नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले रिपब्लिकन पार्टी के लिए चुनौती बन सकती हैं.
माना जा रहा है कि यदि महँगाई का दबाव जारी रहा, तो रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत गंवा सकती है और कांग्रेस पर उसका नियंत्रण भी कमज़ोर पड़ सकता है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).