रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर दी ईरान को चेतावनी: कहा, घड़ी की सुई तेज़ी से घूम रही है
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम जारी है, लेकिन अभी तक संघर्ष स्थायी तौर पर नहीं रुका है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि समय निकलता जा रहा है.
जंग ख़त्म करने की बातचीत अटक जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि घड़ी की सुई तेज़ी से घूम रही है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान का समय निकल रहा है, उन्हें तुरंत क़दम उठाने होंगे, वरना उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा. समय बहुत अहम है."
दूसरी ओर ईरानी मीडिया ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के ताज़ा प्रस्तावों पर कोई क़दम नहीं उठाया है. मेहर न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि अमेरिका का समझौता न करना बातचीत को रुकावट की तरफ़ ले जाएगा.
बीते हफ़्ते ही ईरान ने अमेरिका की मांगों को ख़ारिज किया था, तब भी ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि युद्धविराम "लाइफ़ सपोर्ट" पर है.
-Legend News

Recent Comments