रिपोर्ट : LegendNews
होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में अमेरिका ने ईरान पर किए कई हवाई हमले
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में ईरान पर कई 'जोरदार' हवाई हमले किए हैं.
हमले में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है. यूएस सेंटकॉम ने कहा कि यह अभियान अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग में बेकसूर चालक दल वाले कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ शुरू किया गया है.
दूसरी ओर ईरान के उप विदेश मंत्री ने इन हमलों को पिछले महीने हुए अमेरिका-ईरान अंतरिम समझौते के खिलाफ बताया है. उन्होंने कहा कि ईरान इसके खिलाफ 'निर्णायक कदम' उठाएगा. ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार हमले केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सिरिक में हुए.
अमेरिका पहले ही कह चुका था कि अगर टैंकरों पर हमले हुए तो ईरान को नतीजे भुगतने होंगे. मंगलवार रात जारी बयान में यूस सेंटकॉम ने कहा कि ये हमले 'ईरान के हमलों के जवाब'में किए गए हैं.
सेंटकॉम ने कहा कि ईरान की आक्रामक कार्रवाई बेवजह, ख़तरनाक और युद्धविराम का साफ़ उल्लंघन थी. इन हमलों से पहले मंगलवार को अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने वो अस्थायी छूट वापस ले ली थी, जिसके तहत ईरान पर तेल संबंधी प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए ढील दी गई थी.
-Legend News

Recent Comments
hneidernigel
2026-07-08 06:49:49
The situation in the Strait of Hormuz has been extremely tense lately. Commercial ships navigating through it are like playing Subway Surfers; a slight misstep and they'll collide with an obstacle. Hopefully, all parties will exercise restraint, because this escalating tension is too dangerous.