प्रयागराज। यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शराब तस्कर गैंग के सरगना अजय जैन को हरियाणा से दबोचा है। वह प्रयागराज के नवाबगंज थाने में वांछित था और कई राज्यों में अवैध शराब की तस्करी करता था।

उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शराब की अवैध तस्करी करने वाले गैंग के सरगना अजय जैन को आखिरकार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त अजय नवाबगंज थाने से वांछित चल रहा था। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज ला रही एसटीएफ 
एसटीएफ टीम ट्रांजिट रिमांड बनवाकर उसे प्रयागराज ला रही है। एसटीएफ इंस्पेक्टर जय प्रकाश राय का कहना है कि वंचित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में जानकारी जुटा जा रही थी किसी दौरान पता चला के नवाबगंज थाने से वंचित अनामी शराब तस्कर हरियाणा में छिपा हुआ है।

हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया
इस जानकारी के बाद एसटीएफ के उप निरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सन्तोष कुमार, रोहित सिंह, किशन चन्द्र और अखंड प्रताप की टीम को भेजा गया। शनिवार को टीम ने हरियाणा के सोनीपत से अभियुक्त अजय जैन को दबोच लिया। वह पंजाब के मोहाली, ढकोली का निवासी है।

कई वर्षों से कई राज्यों में करता था शराब तस्करी 
पूछताछ में एसटीएफ को पता चला कि अजय जैन अपने पार्टनर नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह निवासी मोहाली पंजाब व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में शराब तस्करी पिछले कई साल से करता आ रहा है। यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखण्ड व झारखण्ड में अवैध शराब की सप्लाई करता था।अवैध शराब को ट्रकों में लोड कराकर अण्डे, मुर्गी का दाना, प्लास्टिक स्क्रैप, पाश्ता, आलू की आड़ में भिजवाता था।

तीन वर्ष से था फरार 
वर्ष 2023 में वह बिहार में शराब भिजवाया था, जिसे एसटीएफ ने पकड़ लिया था। उस मामले में नवाबगंज थाने में मुकदमा लिखा गया था। उसी में तीन साल से फरार चल रहा था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने कहा कि अजय के खिलाफ यूपी और पंजाब में मुकदमा दर्ज है।

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).