महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर रविवार को खबरें सामने आईं कि वह भी फैमिली की तरह एक्टिंग के बाद राजनीति में किस्मत अजमा सकते हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि वह मां जया बच्चन की तरह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मगर अब इन खबरों का सच सामने आ गया है। अभिषेक बच्चन के सियासत में एंट्री करने का दूध का दूध और पानी का पानी हो चुका है। 
सूत्रों के अनुसार ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। ये सच नहीं है। ये तमाम बातें सिर्फ अफवाह है। 
अभिषेक बच्चन को लेकर क्या चर्चा थी 
दरअसल रविवार को खबरें सामने आईं कि अभिषेक बच्चन अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वह इलाहाबाद की सीट से लोकसभा चुनाव 2023 में इलेक्शन लड़ सकते हैं। खैर, अब अभिषेक बच्चन से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को फेक बताया है। 
अभिषेक बच्चन ने जब दिया था पॉलिटिक्स पर जवाब
मालूम हो कि अभिषेक बच्चन ने साल 2013 में दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उनसे जब पूछा गया था कि क्या वह भी पिता की तरह चुनाव लड़ सकते हैं। तब उन्होंने कहा था कि वह स्क्रीन पर राजनेता का रोल जरूर निभा सकते हैं लेकिन कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। 
अभिषेक बच्चन की फैमिली और राजनीति
अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने साल 1984 में एक्टिंग से ब्रेक लेकर राजनीति में किस्मत अजमाई थी। तब राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने लोकसभा चुनाव इलाहाबाद की सीट से लड़ा था। वह जीते भी थी मगर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बिग बी ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं अभिषेक बच्चन की मां और एक्ट्रेस जया बच्चन समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सासंद हैं।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).