वृन्दावन। श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव (शीतकालीन सेवा सत्र ) अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, ग्राम अक्रूर में एवं अनाथालय में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र व कंबल वितरित किए गए।

महोत्सव की समापन वेला में सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व जन्मों के सत्कर्म ही सेवाकार्यों से संलग्नता प्रदान करते हैं। हमें मानव तन की सार्थकता बनाए रखने हेतु निरंतर सेवार्थ समर्पित रहना चाहिए।

संस्था के निदेशक विजय कुमार गर्ग ने कहा कि ट्रस्ट संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक की जा रही सेवा से ट्रस्ट परिवार भगवान एवं भक्त सेवा के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर सहभागिता प्रदत्त कर रहा है।

इससे पूर्व आज त्रिदिवसीय श्रीललित महोत्सव के समापन दिवस पर संस्था के पदाधिकारी जनों ने वृन्दावन परिक्रमा मार्ग, अक्रूर ग्राम के ग्रामीणों को, नारायण आश्रम अनाथालय, एवं विराट आश्रम में जाकर ठंड का प्रकोप झेल रहे जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र व कंबल वितरित किए। भयंकर सर्दी से बचाव हेतु जरूरत के वस्त्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और वह बारम्बार ट्रस्ट परिवार को धन्यवाद देते नजर आए।

आयोजन की सफलता में गणेश प्रसाद काबरा, अमित भटनागर, रविंद्र तंवर, गौरव अग्रवाल, सुमेश भटनागर, रोहित सहगल, अम्बिका बैद, डॉ. चंद्रलता सिंह तथा सरला अरोड़ा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).