भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी 10 जुलाई से लॉर्ड्स में सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। लीड्स का पहला टेस्ट इंग्लैंड तो एजबेस्टन में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लॉर्ड्स में भारतीय टीम ने पिछले 3 में से 2 टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं। वहीं लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर। 
इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली और बेन डकेट ने पारी का आगाज किया। भारत के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला। बुमराह को एजबेस्टन टेस्ट में आराम दिया गया था। इसके बाद अब लॉर्ड्स में उन्होंने वापसी की है। 
सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स में बजाई बैल
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स का फेमस घंटा बजाकर की। दोनों टीमों के बीच यहीं से तीसरे टेस्ट की शुरुआत हुई है। 
जसप्रीत बुमराह की वापसी
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जिससे प्रसिद्ध कृष्णा अंतिम एकादश से बाहर हो गए। बर्मिंघम में दूसरे मैच से बाहर रहने के बाद बुमराह अंतिम एकादश में लौट आए हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर फरवरी 2021 के बाद अपने पहले टेस्ट में खेलेंगे। आर्चर ने जोश टंग की जगह ली है। भारत और इंग्लैंड अभी पांच मैच की श्रृंखला में 1-1 से बराबर हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).