मथुरा। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की 13 सूत्रीय मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में जनपद शाखा मथुरा ने चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव और जिला मंत्री हेमलता शर्मा के नेतृत्व में समस्त नर्सिंग अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कार्यकारिणी ने पत्रांक RNS DP/10042/2026-26 दिनांक 26 सितंबर 2026 को उपमुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र भेजा था। इसमें बताया गया कि 07 सितंबर 2026 को 13 सूत्रीय मांगों पर शासनादेश 22 सितंबर 2026 तक जारी करने का अनुरोध किया गया था। समय अवधि में कार्रवाई न होने पर 26 सितंबर 2026 को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आंदोलन का निर्णय लिया गया। 23 सितंबर 2026 को भी शासन से पुनः अनुरोध किया गया, लेकिन शासन-प्रशासन की हठधर्मिता के कारण कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इसलिए संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है।
आज प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में नर्सेज द्वारा काला फीता बांधकर राजकीय कार्य संपादित किया जाएगा। 21 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर चिकित्सालय परिसर में एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। 22 अक्टूबर 2026 दिन बृहस्पतिवार को 11 बजे से स्वास्थ्य महानिदेशालय, लखनऊ पर प्रदेश भर से आई नर्सिंग संवर्ग द्वारा धरना प्रदर्शन। 22 अक्टूबर तक शासनादेश न होने की स्थिति में प्रदेश भर की नर्सेज अनिश्चितकाल के लिए प्रतिदिन प्रातः 08 से 10 बजे तक 2 घंटे कार्य बहिष्कार करेंगी। प्रमुख 13 मांग गृह जनपद में तैनाती, चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सेज को भी गृह जनपद, एक्सपोज़र भत्ता, के0जी0एमयू0 की तरह भत्ता, रजिस्ट्रार पद पर नियमानुसार नियुक्ति, 2010 से रिक्त उच्च पदों पर पदोन्नति, नर्सिंग संवर्ग का पुनर्गठन, रिक्त पदों पर नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, समय से एसीपी व अन्य लाभ, पुलिस-शिक्षकों की भांति राजकीय पुरस्कृत श्रेणी में रखना व 2 वर्ष सेवा विस्तार, प्रमुख सचिव के 22 फरवरी 2019 के आदेश का अनुपालन, बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था, संविलियन-आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को पद सहित समायोजित करना आदि।
संघ ने बताया कि 08 नवंबर 2025 को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी बिंदु संख्या 1,4,10,11 एवं 13 पर सकारात्मक आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई आदेश नहीं हुआ। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मीडिया को भी भेजी गई है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).