रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा बार एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा
मथुरा। 6 नवंबर बार एसोसिएशन मथुरा में चुनाव कराए जाने को लेकर अधिवक्ताओं के द्वारा जो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, 1 नवंबर से शुरू होने वाला धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा।
इसी के तहत बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाज़ी की गई। इस दौरान वरिष्ठ सलाहकार कमेटी/ निर्वाचन समिति की घोषणा की गई। इस समिति को सभी अधिकार नहीं दिए गए थे जिसे आंदोलनकारी अधिवक्ताओं द्वारा अस्वीकार कर दिया गया।
आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का यह मत था कि उक्त समिति के स्थान पर एल्डर कमेटी का गठन किया जाए तथा उसमें उपरोक्त वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्यों सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं व सभी पूर्व अध्यक्ष व सचिव को शामिल किया जाए जिसे सर्व अधिकार दिए जाएं।
इसके अलावा समिति बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त कार्य भार को ग्रहण करें व बार का संचालन करें। वर्तमान पदाधिकारी से आय व्यय व बार एसोसिएशन मथुरा में किए गए कार्यों का हिसाब लें तथा वर्तमान अध्यक्ष व सचिव को पदमुक्त करें। वर्तमान पदाधिकारीयों के द्वारा दिए गए आय व्यय के ब्यौरे को बार एसोसिएशन के सम्मानित सभी सदस्यों को अवगत करायें। बार चुनाव तुरंत कराएं।
उपरोक्त सभी मांगे माने जाने तक आंदोलनकारी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारी प्रमुख अधिवक्ताओं में पूर्व बार अध्यक्ष सर्वश्री उमाशंकर अग्रवाल, राजकुमार उपाध्याय, इंद्र कुमार वशिष्ठ, राघवेंद्र सिं,ह सचिव प्रत्याशी पूजा वर्मा, चौधरी भगवान सिंह वर्मा, रमाकांत भारद्वाज, बृजेश शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अटल फौजदार, एल के गौतम, शमशेर सिंह, विष्णु शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, सुरेश चंद पाठक, सुशील सागर, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र गौतम, आरसी शर्मा, अनिल कुमार सिंह, सुनील यादव, गोपाल शर्मा, त्रिलोकचंद शर्मा, शैलेंद्र दुबे, राज कृष्ण भारद्वाज, देवेंद्र कुमार सिंह इंसा, एन अरविंद कुमार सिंह, बिट्टू, पूजा शर्मा, मुकेश कुंतल, दिनेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा आदि अधिवक्ताओं के द्वारा उक्त आंदोलन में भाग लिया गया तथा आंदोलनकारी अधिवक्ताओं की हौसला अफजाई की गई।
- Legend News

Recent Comments