रिपोर्ट : LegendNews
भारतीय किसान यूनियन सुनील के धरने को 146 दिन पूरे, आंदोलन की चेतावनी
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील के बैनर तले मथुरा ब्लॉक के गांव कोटा मौजा में रेलवे अधिकारियों जिला प्रशासन के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आज 146 दिन हुए 146 दिन से देश का अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि 146 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों को न्याय नहीं मिला है जिला प्रशासन रेलवे के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।
किसानों ने अभी तक सहमति पत्र भी नहीं दिए राजस्व विभाग ने किसानों की भूमि मकान का पूर्ण रूप से सर्वे भी नहीं किया है। कोटा मौजा चंदन नगर गांव के किसान अपनी जायज मांगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम के सर्किल रेट का मुआवजा उनका अधिकार है। जिला प्रशासन को मथुरा वृंदावन नगर निगम के सर्किल रेट के हिसाब से 7500 वर्ग मीटर का चुगना मुआवजा किसानों को देना चाहिए। जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
146 दिन से जिला प्रशासन के अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं किसानों का धरना जिला प्रशासन को नहीं दिख रहा। अब मथुरा जंक्शन मथुरा कैंट पर रेल रोको आंदोलन होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन रेलवे अधिकारियों की होगी, जरूरत पड़ने पर नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के महासचिव न्यूनतम लाल पाराशर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी, मानिक चंद शर्मा, धर्मेंद्र पाठक, गोपी शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सोमपाल शर्मा, ख्यालीराम शर्मा, शकुंतला शर्मा आदि मौजूद थे।
- Legend News

Recent Comments