रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है. इंडियन ऑयल के मुताबिक़ रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम शनिवार 7 मार्च से लागू कर दिए गए हैं.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर नए दाम अपडेट कर दिए गए हैं. अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गई है.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अप्रैल 2025 से नहीं बढ़ाई गई थी.
वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1883 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये और चेन्नई में 2043.50 रुपये हो गई है.
दिल्ली की एक महिला ने कहा, "आज एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं, कुछ दिनों में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें भी बढ़ जाएंगी. इसका असर आम आदमी पर पड़ेगा."
यूपी के मुरादाबाद की एक महिला ने कहा, "सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बहुत सारी समस्याएं हैं. आमदनी कम है और ख़र्चा ज़्यादा है...हम चाहते हैं कि कीमत कम हो जाए."
वहीं कांग्रेस ने बढ़ोतरी पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे 'जनता को झटका' बताया है.
वहीं बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अंतर्राष्ट्रीय स्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा कि 'विपक्ष बिना मतलब का शोर मचा रहा' है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).