मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिलामहानगर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्विदिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को के एम यूनिवर्सिटी, पाली डूंगरा में वैचारिक ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में पहुंचे वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हित एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

प्रथम सत्र में ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेन्द्र सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के लिए समर्पित विचारधारा का संगठन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को संगठन की आत्मा बताते हुए कार्यकर्ताओं से उसे जीवन में उतारने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने की।

द्वितीय सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने गरीब कल्याण योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस सत्र की अध्यक्षता सुल्तान सिंह तरकर सिंह ने की।

तृतीय सत्र में भारतीय जनता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्र में संगठन विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और गांवों तक विकास की नई धारा पहुंचाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और किसानों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। इस सत्र की अध्यक्षता निरंजन सिंह धनगर ने की।

चतुर्थ सत्र में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने बूथ प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनावी विजय का मूल आधार मजबूत बूथ संरचना होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का मंत्र दिया। सत्र की अध्यक्षता सांसद हेमा मालिनी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की मजबूती का आधार है।प्रशिक्षण वर्ग अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर न एवं अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की।

उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा क‍ि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की वैचारिक चेतना का सशक्त आंदोलन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। वैचारिक प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना और अधिक मजबूत होती है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि भाजपा की ताकत केवल उसके पदाधिकारी नहीं, बल्कि वह समर्पित कार्यकर्ता है जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र और समाज के लिए दिन-रात कार्य करता है। विचारधारा ही संगठन की आत्मा होती है और जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होता है, तब संगठन अजेय बन जाता है। प्रशिक्षण वर्ग केवल सीखने का मंच नहीं, बल्कि यह आत्ममंथन, संगठनात्मक ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और प्रखर करने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राजनीति को सेवा, संस्कार और समर्पण का माध्यम माना है तथा यही भावना हमें अन्य दलों से अलग पहचान देती 

जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया भाजपा कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्रों में अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया तथा सभी ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वर्ग प्रभारी यादवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक ठा मेघ श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह,  जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पन्नालाल गौतम,  राजकुमार अग्रवाल, रामकिशन पाठक, चंद्रपाल कुंतल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, विनीत शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, जहीर जैदी अब्बासी, डीएन गौतम, मुकेश खंडेलवाल, रामकिशन पाठक, अंकुर अग्रवाल, अंकुर गुर्जर,  मनोज ठाकुर सौनोठ ,जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, ललित गौतम, हेमंत खंदौली एवं मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद, हाकिम सिंह टीटू, अजय सिंह राजावत, राजू चौधरी, सुनील तरकर,  प्रकाश गौड़, करतार सिंह, कान्हा शर्मा, सतेंद्र सिरोही, लोकेश तायल, सुनीता उपाध्याय, पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, दीपा अग्रवाल, सचिन वर्मा, हिमांशु खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).