रिपोर्ट : LegendNews
पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही को जुड़वाएं
उत्तर प्रदेश में चल रही SIR प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। वहीं सीएम योगी भी लगतार जिलों के दौरे कर रहे हैं, ऐसे में ये काफी अहम माना जा रहा है। इसी क्रम में मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगले साल पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, इसलिए इस काम में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी पूरा सहयोग देना है।
पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें। फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही वोटरों को जोड़ने का काम करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम जनता के लिए एसआईआर गंभीर मुद्दा है। पार्टी के बीएलओ -1, बीएलओ -2 का सहयोग करें। बांग्लादेशी घुसपैठिये किसी कीमत पर वोटर नहीं बनने चाहिए। पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लापरवाहीं न बरतें। मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं।
इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर घर जनसंपर्क करना होगा। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लें। विकास की योजनाएं कहां तक पहुंची है। अगले साल पंचायत चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव आएंगे। इस कारण पार्टी की तैयारी मजबूत रहनी चाहिए।
-Legend News

Recent Comments