रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, 2027 के चुनाव में डूबेगी विपक्ष की लुटिया
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली नगला चंद्रभान में चार दिवसीय स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को प्रदेश उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और प्रदेश कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना आज सरकार होने लगा है केंद्र और प्रदेश की सरकार अनेक योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिल रहा है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में विपक्ष की लुटिया डूबने वाली है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव में स्मृति महोत्सव
भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पैतृक गांव जनपद के फरह नगला चंद्रभान में चार दिवसीय स्मृति महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे.
मंच से संबोधन करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा आज पंडित दीनदयाल का सपना साकार होने लगा है, क्योंकि प्रदेश और केंद्र की सरकार गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम पायदान के व्यक्ति को मिल रहा है. गरीबी रेखा से ऊपर निकलने लगे हैं गरीबों के लिए किसान सम्मन निधि फसल योजना का लाभ किसानों का ऋण माफ सैकड़ों योजनाएं धरातल पर लागू है सरकार उनके सिद्धांतों पर चल रही है.
2027 में विपक्ष की लुटिया डूबने वाली
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया 2027 विधानसभा चुनाव में विपक्ष की लुटिया डूबने वाली है विपक्ष और समाजवादी पार्टी के लोग अपने चेहरे को बचाने के लिए पूरा षड्यंत्र रच रहे हैं. अयोध्या जाने के बाद रामलाल के दर्शन नहीं किए जाते, क्योंकि उनको डर है कि अगर दर्शन किए तो अल्पसंख्यक वोट उनको नहीं मिलेगा तुष्टिकरण की राजनीति विपक्ष के द्वारा की जाती है, सनातन धर्म से इनका कोई सरोकार नहीं है.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया आज पंडित दीनदयाल जी की जन्मस्थली में स्मृति महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचा हूं सबसे पहले पंडित जी को नमन करते हुए उनकी स्मृति को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा जी ने केंद्र और प्रदेश के लिए टीवी उन्मूलन के लिए जो पूरे प्रदेश देश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातें कही हैं, उनको धरातल पर उतर जाएगा. उत्तर प्रदेश को जो भी लक्ष्य मिलेगा उसको सत्र प्रतिशत पूरा किया जाएगा.
हिंदू पंचांग के द्वारा पंडित दीनदयाल जी की 95 वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं पंडित जी ने जो सिद्धांत बनाए थे. आज हमारे प्रदेश और देश की सरकार गरीबों के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं, जिनका लाभ उनको मिल रहा है. योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है. उनका जीवन स्तर गरीबों की रेखा से बाहर निकाला है.
आप अच्छी तरह जानते हैं कि समाजवादी पार्टी अयोध्या में जाकर राम मंदिर के दर्शन नहीं करते हैं सनातन धर्म से उनका कोई लेना-देना नहीं है, केवल तुष्टिकरण की राजनीति की जाती है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाथ खून से संदेह हुए हैं जिन्होंने कार सेवकों पर गोली चलाईं, केवल अल्पसंख्यकों के डर के कारण वोट के कारण रामलाल के दर्शन नहीं करते हैं. विपक्ष के लोग जब जीते हैं तो चुनाव आयोग अच्छा है. जब हार जाते हैं तो ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ दिया जाता है. उनको पता है आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में विपक्ष समाजवादी पार्टी की लुटिया डूबने वाली है, केवल अपनी फेस वैल्यू को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार की बातें और नकारात्मक माहौल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने और अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने की बात कही.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के करोड़ों युवा और महिलाएं विकास की प्रक्रिया से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को केंद्र में रखकर सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए काम करती रहेगी.
बृजेश पाठक ने कहा कि किसान, गरीब, युवा और बुजुर्ग सभी को सम्मान और अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा सरकार की योजनाओं के केंद्र में है.
अंत में उन्होंने मेले में उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें व्यवहार में उतारने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.
- Legend News

Recent Comments