फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया. शुरुआत से पहले टूर्नामेंट को लेकर काफी हाइप बनाया गया लेकिन जब असल वक्त आया तो नजारा और ही देखने को मिला. स्टेडियम में सीटें खाली नजर आईं. इसके अलावा सड़कों पर बवाल की खबरें भी आईं. तो आइए जानते हैं कि कैसे फीफा का पहला ही दिन फुस्स हो गया. 
मैक्सिको सिटी के एज्टेका में खेले गए पहले मैच में दर्शकों की भीड़ नजर आई, लेकिन दक्षिण कोरिया और चेकिया के बीच ग्वाडलहारा स्टेडियम स्टेडियम में हुए मुकाबले खाली सीटों का नजारा दिखाई दिया. कॉमेंटटर ने बताया कि 45,664 लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम में 44,958 दर्शक मौजूद थे, लेकिन जब कैमरा स्टैंड्स की तरफ घूमा तो खाली सीटें नजर आईं, जिससे फीफा के ऊपर सवाल खड़े हो गए. 
टिकट को लेकर फीफा ने किया था बड़ा दावा 
बता दें कि फीफा की तरफ से टिकटों को लकेर बड़ा दावा करते हुए कहा गया था कि विश्व कप के लिए 500 मिलियन (50 करोड़) टिकट रिक्वेस्ट मिली, जो पिछले दो वर्ल्ड कप से 10 गुना ज्यादा है. लेकिन सच्चाई इससे कुछ अलग है. फीफा को कोई मैचों के टिकट की कीमत को घटाना पड़ा, जिससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंच सकें. 
सड़कों पर हुआ बवाल 
टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले मैक्सिको सिटी की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा देखने को मिला. लोगों ने लापता नागरिकों, श्रमिकों की स्थिति और मानवाधिकार के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें भी सामने आईं. मैक्सिकों में लापता लोगों का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है. फिलहाल देश के राष्ट्रीय रजिस्टर में 1,34,460 लोग लापता लोग दर्ज हैं. 
कैसा रहा शुरुआती दोनों मैचों का हाल 
पहले मैच में मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया. इसके बाद दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को 2-1 से हराया. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).