पेट्रोल-डीजल को लेकर राहत बड़ी खबर सामने आई है। घरेलू LPG की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है और न ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे। यह जानकारी पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से दी गई है। 
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि LPG की कीमतों में बढ़ोत्तरी के संबंध में, घरेलू इस्तेमाल वाले कुकिंग LPG सिलिंडरों री कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि हालिया संशोधन केवल कमर्शियल LPG सिलिंडरों पर लागू होता है। इसके अलावा फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतो में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। 
मुख्य बिंदु:पेट्रोल-डीजल और LPG: घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस और ईंधन की कीमतों में फिलहाल इजाफा नहीं होगा।आपूर्ति: मंत्रालय के अनुसार, देशभर में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कोई कमी नहीं है।अफवाहों पर रोक: दाम बढ़ने की खबरों को मंत्रालय ने फर्जी और भ्रामक बताया है।औद्योगिक प्रभाव: हालांकि, कुछ खबरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का संकेत दिया गया है। 
यह राहत देश भर में बढ़ती महंगाई के बीच आम नागरिकों के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).