रिपोर्ट : LegendNews
धर्मांतरण का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा अब ED के भी रडार पर, मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
उत्तर प्रदेश में हिंदू युवतियों के अवैध धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। छांगुर बाबा अब केवल एटीएस ही नहीं, बल्कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी रडार पर आ गया है। प्रदेश के बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने छांगुर बाबा और उसके सिंडिकेट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद अब बाबा और उसका नेटवर्क दोहरे कानूनी शिकंजे में फंस चुका है।
100 करोड़ के ट्रांजैक्शन, विदेशी खातों पर फोकस
ईडी की यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ की उस रिपोर्ट के आधार पर की गई है, गिरोह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन के ठोस सबूत मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार, छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों ने दो दर्जन से अधिक बैंक खाते भारत में और छह विदेशी खाते विदेशों में संचालित किए। वहीं ईडी अब छांगुर बाबा पर शिकंजा कसकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इन खातों में विदेशों से जो फंडिंग आई, उसे किन गतिविधियों में खर्च किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, फंडिंग का उपयोग धर्मांतरण, धार्मिक प्रचार और बहलाने-फुसलाने के काम में किया गया था। ईडी इस बात की भी जांच कर रही है कि यह विदेशी फंडिंग किन देशों से हुई और इसके पीछे कौन-कौन सी संस्थाएं या एजेंसियां सक्रिय थीं।
आलीशान कोठी पर दूसरे दिन भी एक्शन तेज
छांगुर बाबा की कोठी पर बुलडोजर एक्शन आज भी जारी है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर वर्ष 2022 में बनाई गई इस कोठी के हिस्से पर बुलडोजर चला दिया। बुधवार को भी कार्रवाई इसी तरह से जारी है।
-Legend News

Recent Comments