ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा है कि 'अमेरिका-इसराइल और ईरान का युद्ध जितना लंबा चलेगा, अर्थव्यवस्था पर उतना ही ख़तरा बढ़ेगा.'
पीएम स्टार्मर ने लंदन स्थित एक कम्युनिटी सेंटर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "ब्रिटेन दूसरे देशों से बात कर रहा है, ताकि मिलकर यह देखा जा सके कि युद्ध से होने वाले आर्थिक प्रभाव को कैसे कम किया जाए."
स्टार्मर ने कहा, "लेबर सरकार ने देश को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए बहुत काम किया है. वित्त मंत्री रेचल रीव्स रोज़ाना बैंक ऑफ़ इंग्लैंड के गवर्नर से बात कर रही हैं."
"सरकार अंतर्राष्ट्रीय साथियों से भी बात कर रही है, ताकि हम मिलकर यह तय कर सकें यहां के लोगों और व्यापार पर प्रभाव को कैसे कम करें."
उन्होंने कहा कि यह सरकार का काम है कि अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ने से पहले ही इससे बचने की तैयारी कर लें.
गौरतलब है कि अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच की लड़ाई का आज दसवां दिन है. ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि युद्ध में अब तक उनके यहां 1255 लोगों की मौत हो चुकी है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).