रिपोर्ट : LegendNews
'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज, प्यार के नाम पर धर्मांतरण की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में है। फिल्म की कहानी दिल से लेकर दिमाग तक को झकझोर कर रख देने वाली है। ट्रेलर की शुरआत ही अनर्गल लाइन से हो रही है जिसमें कहा गया है- इंशाअल्लाह, अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे भारत में शरिया लागू होगा।
'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी विचलित करने वाला है। साल 2023 में विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने देशभर में दर्शकों को झकझोर दिया था। अब उसी कहानी का अगला सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' सामने आ रहा है, जिसका ट्रेलर मेकर्स ने आज मंगलवार को रिलीज किया। ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। इसमें धर्मांतरण यानी रिलीजियस कन्वर्जन से जुड़ी एक खौफनाक कहानी देखने को मिलेगी।
करीब 3 मिनट 7 सेकंड के जारी इस ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से होती है, जिसमें कहा गया, 'इंशाअल्लाह, अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे भारत में शरिया लागू होगा।' इसके बाद शुरू होती है इस विकृत सोच में उलझे हुए लोगों की दास्तान। फिल्म की कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर जाती है और एक बार फिर से फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को सामने लाती है।
गौरतलब है कि अदा शर्मा स्टारर 'द केरल स्टोरी' 2023 में रिलीज हुई थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. अब, मेकर्स 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' नाम का एक सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसे नेशनल अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। मेकर्स ने आज, 17 फरवरी को 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी किया. फिल्म के ट्रेलर के मैसेज ने सनसनी मचा दी है।
https://youtu.be/j0_038C5RRk
सनसाइन पिक्चर ने मंगलवार को 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर लॉन्च किया है. इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, 'उन्होंने हमारी बेटियों को टारगेट किया. उन्होंने उनका भरोसा तोड़ा. उन्होंने उनका भविष्य चुरा लिया. इस बार, हम चुप नहीं रहेंगे. कहानी आगे तक जाती है. इस बार सहेंगे नहीं… लड़ेंगे. द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का ट्रेलर अब आ गया है. 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में.'
'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' के ट्रेलर की शुरुआत एक टारगेट से होता है, जिसमें एक शख्स कहता है कि अगले 25 सालों में पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे भारत में शरिया लागू होगा. फिर कहानी राजस्थान में बदल जाती है, जहां एक हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन जाता है और आरोप लगाता है कि उनकी 16 साल की बेटी को जबरदस्ती धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया है.
फिर अगला सीन मध्य प्रदेश का होता है, जहां एक जवान हिंदू लड़की को झूठे बहाने से शादी के लिए बहला-फुसलाकर धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है. इसके बाद केरल की स्टोरी आती है, जहां एक मुस्लिम आदमी अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रपोजल देता है. जब वह धर्म बदलने से मना कर देती है, तो मामला बिगड़ जाता है, जिससे धर्म और अपनी पसंद के बीच टकराव पैदा हो जाता है.
तीसरा हिस्सा दर्शकों को केरल वापस ले जाता है। एक मुस्लिम आदमी अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड को लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्रपोज़ल देता है। जब वह साफ-साफ कहती है कि वह धर्म नहीं बदलेगी, पहले तो वह मान जाता है, लेकिन बाद में उसे बीफ खाने के लिए मजबूर किया जाता है और वह और उसका परिवार उसे बंदी बना लेते हैं. ट्रेलर में जबरदस्ती धर्म बदलने वाले टॉर्चर और उनके परिवारों की अपनी बेटियों को घर वापस लाने की लड़ाई की डरावनी झलक दिखाई गई है.
- Legend News

Recent Comments