भारत ने तकनीक के मामले में खुद पर निर्भर होने की तरफ एक बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है। IT मंत्रालय ने इंडिया AI मिशन (IndiaAI Mission) के सहयोग से आम जनता के लिए तीन बिल्कुल नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल पेश किए हैं। इन टूल्स को देश के भीतर ही डेवलप किया गया है, ताकि ये भारतीय भाषाओं और स्थानीय जरूरतों पर ध्यान दे सकें। इससे विदेशी टेक्नोलॉजी पर भारत की निर्भरता कम होगी। आइये, इन मॉडल्स के बारे में डिटेल में जानते हैं। 
तीन AI मॉडल लॉन्च 
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान तीन नए एआई मॉडल EKA-1, धीर 2B (Dhir 2B) और धीर 5B (Dhir 5B) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। IT मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन समेत कई सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इन टूल्स को इस तरह तैयार किया गया है कि इनसे सरकारी ऑफिस, रिसर्च सेंटर, स्कूलों और निजी उद्योगों में प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सके। खास बात तो यह है कि इन तीन में से दो मॉडल इतने कॉम्पैक्ट हैं कि वे बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के सीधे आपके डिवाइस पर काम कर सकते हैं। 
EKA-1 क्या है? 
EKA-1 हाल ही में लॉन्च किए गए टूल्स में सबसे बड़ा है। इसे बेंगलुरु के एक स्टार्टअप सॉकेट लैब्स (Soket Labs) ने बनाया है। यह एक पावरफुल, ओपन और स्पार्स हाइब्रिड लैंग्वेज मॉडल है। इसे कठिन कामों को करने जैसे एडवांस्ड गणित, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग और लोजिकल रीजनिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक AI एजेंट की तरह काम करता है, जो अपने आप कामों को पूरा कर सकता है। 
रोजमर्रा के कामों के लिए है धीर (Dhir) मॉडल 
EKA-1 एक बहुत बड़ा सिस्टम है। वहीं, धीर 2B और धीर 5B मॉडल पूरी तरह से अलग इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं। जेंटीक्यू एआईटेक इनोवेशन (ZenteiQ AiTech Innovations) द्वारा बनाए गए ये दो ओपन-सोर्स मॉडल काफी छोटे हैं और इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। ये अंग्रेजी के साथ-साथ 10 अलग-अलग भारतीय भाषाओं को समझ सकते हैं। 
बिना इंटरनेट करते हैं काम 
धीर मॉडल को इस तरह बनाया गया है कि वे आसानी से दस्तावेजों में चीजों को सर्च कर सकें, जरूरी जानकारी निकाल सकें और रोजमर्रा के कामों को ऑटोमेट कर सकें। ये इतने कॉम्पैक्ट हो जाते हैं कि रोजमर्रा के गैजेट्स में आसानी से इस्तेमाल किए जा सकें।
धीर 2B और धीर 5B मॉडल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें काम करने के लिए किसी एक्टिव वाई-फाई कनेक्शन या बहुत बड़े क्लाउड सर्वर की जरूरत नहीं होती। आप इन्हें सीधे अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं और पूरी तरह से ऑफलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं। जब कोई AI आपके डिवाइस पर ही काम करता है, तो आपका निजी डेटा कभी भी आपकी मशीन से बाहर नहीं जाता। इससे यह तकनीक बेहद सुरक्षित हो जाती है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).