ईरान में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सरकार की कार्रवाई पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने चिंता जताई है.
कनाडा के पीएम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ईरानी शासन की अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा, मनमानी गिरफ़्तारियाँ और डराने-धमकाने की रणनीति की ख़बरें बहुत चिंताजनक हैं.
उन्होंने कहा, कनाडा प्रदर्शनकारियों की हत्या की कड़ी निंदा करता है, और ईरान से आग्रह करता है कि वह अभिव्यक्ति की आज़ादी और शांतिपूर्ण सभा की अनुमति दे और किसी के मन में बदले की कार्रवाई का डर न हो.
ईरान में बीते 13 दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं. ये प्रदर्शन देश की अर्थव्यवस्था के बुरे हालात को लेकर शुरू हुए थे.
बीते कई साल में ईरान में इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन नहीं हुए थे. इसकी वजह से पूरे देश में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
इन प्रदर्शनों में ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक को ख़त्म करने की मांग उठ रही है.
मानवाधिकार समूहों के अनुसार इन प्रदर्शनों में हुई हिंसा में कम से कम 48 प्रदर्शनकारी और 14 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).