ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने फ्रांस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि फ्रांस जैसे देशों को दुनिया को “मानवाधिकार” और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर भाषण देना बंद कर देना चाहिए.
अब्बास अराग़ची ने ग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाई के लिए फ्रांस के समर्थन और ईरान के ख़िलाफ़ कथित आक्रामकता का जिक्र करते हुए कहा कि इन नीतियों ने फ्रांस के उस "ऊंचे नैतिक स्थान" को खत्म कर दिया है, जिसे वह अपने लिए मानता था.
अराग़ची ने एक्स पर लिखा कि इस मामले में “पाखंड साफ नजर आता है और यह शर्मनाक है.”
अराग़ची का यह बयान फ्रांस की विदेश नीति और मध्य-पूर्व में उसकी भूमिका को लेकर ईरान की कड़ी नाराजगी को दर्शाता है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).