आगरा। दिल्ली रोड पर गांव सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में शुक्रवार दोपहर इंटरनेशनल शू फेयर मीट एट आगरा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने घंटा बजाकर किया. तीन दिवसीय इंटरनशेनल शू फेयर में देश के अलग-अलग कोने के साथ ही विदेश से 250 से ज्यादा एग्जीबिटर्स आए हैं. आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) की ओर से हर साल दिवसीय इंटरनेशनल मीट एट आगरा शूज फेयर होता है. इस साल इंटरनेशनल शू फेयर मीट एट आगरा का यह 17 वां संस्करण है.

एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल शूज फेयर मीट एट आगरा में नवीनतम कम्पोनेंट्स एवं तकनीकी की जानकारियां मिलेगी. एक ही छत के नीचे शूज इंडस्ट्रीज़ के लिए सुरक्षा समाधान के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम तथा ऊर्जा समाधान के रूप में सोलर प्लांट का भी विशेष डिस्प्ले है. जिससे यहां पर आने वाले विजिटर्स को कारोबार से जुडी पूरी जानकारी मिल रह रही है. इस बार फेयर में 250 से अधिक स्टॉल हैं. जिन पर चमड़ा, सोल, शू एडेसिव, मशीनरी और फुटवियर निर्माण के अन्य कम्पोनेंटस की जानकारी मिल रही है.

एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि मीट एट आगरा में इस बार इटली, जर्मनी, वियतनाम, ताईवान, थाईलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत 15 देशों के 8 हजार उद्यमी मीट एट आगरा में शामिल होने की संभावना है. मीट एट आगरा में स्थानीय कारोबारियों की कंपनियों के टेक्नीशियन और श्रमिकों को भ्रमण कराने के साथ ही तकनीकी आधारित सेमिनार में ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें देश-दुनिया में शू कारोबार में हुए तकनीकी बदलाव और डिजाइन की बारीकियां समझाएंगे. मीट एट आगरा का इस बार दायरा बढ़ाया है. जिसमें जूता उद्यम के अलावा अग्निशमन उपकरण, सौर ऊर्जा उपकरण समेत अन्य की स्टॉल हैं.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).