भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत शुरुआत की। सुबह ग्लोबल संकेतों में हल्की कमजोरी के बावजूद घरेलू बाजार में खरीदारी का माहौल देखने को मिला। BSE Sensex 381 अंकों की तेजी के साथ 78,339 के स्तर पर खुला, जबकि NSE Nifty 50 68 अंकों की मजबूती के साथ 24,398 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का रुझान चुनिंदा सेक्टर्स में मजबूत दिखाई दिया, जिससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा। 
निफ्टी पर ट्रेंट, HDFC Life, बजाज ऑटो, Eternal और Max Healthcare के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, पावर ग्रिड, हिंडाल्को और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर दबाव में रहे। मुद्रा बाजार की बात करें तो भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले थोड़ी कमजोरी के साथ खुला। रुपया 94.61 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 94.75 प्रति डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।
इसी बीच HFCL का शेयर भी चर्चा में रहा। कंपनी को 84 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयर में करीब 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और सुबह 10 बजे तक यह 144.20 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया।
आज बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी। थर्मैक्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, विक्रम सोलर, थायरोकेयर, पिडिलाइट, सोनाटा सॉफ्टवेयर, ल्यूपिन, डाबर इंडिया और बीएसई लिमिटेड जैसी कंपनियां अपने मार्च तिमाही के परिणाम जारी करेंगी, जिससे दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).