रिपोर्ट : LegendNews
IMF ने लगाया इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4% रहने का अनुमान
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ (IMF) ने साल 2026 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.4% रहने का अनुमान लगाया है. अमेरिका के लिए यह अनुमान 2.3% जबकि रूस के लिए 1.1% रखा गया है.
वहीं आईएमएफ़ के मुताबिक़, इस साल जर्मनी 0.7%, फ़्रांस 0.6% और जापान 0.6% की दर से आर्थिक वृद्धि कर सकता है.
आईएमएफ ने इस साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 3.0 प्रतिशत और साल 2027 में 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.
यह अप्रैल 2026 में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक के अनुमान के तकरीबन बराबर है. हालांकि इन अनुमानों में वैश्विक अर्थव्यवस्था की तस्वीर समान नहीं है.
आईएमएफ के मुताबिक़ (ईरान) युद्ध का असर ऊर्जा आयात करने वाले और कमजोर अर्थव्यवस्था वाले देशों पर पड़ रहा है, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बढ़ती मांग का फायदा उन देशों को मिल रहा है, जो वैश्विक प्रौद्योगिकी वैल्यू चेन से जुड़े हैं.
आईएमएफ का कहना है कि वैश्विक स्तर पर महंगाई में आ रही गिरावट की रफ्तार थम गई है. अप्रैल की तुलना में जोखिम अब अधिक संतुलित हैं, लेकिन नए संघर्ष और वित्तीय बाजारों में कीमतों के दोबारा आकलन से जुड़े जोखिम अब भी बने हुए हैं.
-Legend News

Recent Comments