मथुरा। जन सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह एवं काव्य संध्या का आयोजन डॉ आरके चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मंच के अध्यक्ष राजकिशोर अग्रवाल ने किया तथा संचालन मंच का सचिव रवि प्रकाश भारद्वाज ने किया। 

पुष्पों से खेली गई होली में उपस्थित कवि डॉ. गोपाल कृष्ण दुबे ने - होरी को हुरंग चढ्यौ नैन को निसंग चढ्यौ, बृजभूषण चतुर्वेदी ने -नेह को रंग चढ़ाय गयौ है मारि कै नैननि की पिचकारी, राहुल गुप्ता ने-जब चले प्यार की बात समझो होली है, अटल राम चतुर्वेदी ने-छैला हौले से मलियो गुलाल, प्रसून पांडे ने -सब जग होय रंग की होरी, रूपेश धनगर ने बूढ़ेन पेऊ जवानी आई गई है , अंजू शर्मा ने- प्रीत के संग रंगी मेरी हर होली हो, रेणु उपाध्याय ने-लाग्यो फागुन सखी जब ते तान मुरली की गाजै री, डॉ नीतू गोस्वामी ने-होरी में होऊ विलाऊ बने होरी में काव्य पाठ कर श्रोताओं का खूब मनमोहा।

कवियों एवं कवित्रियों का स्वागत एवं शौल पटुका उढ़ा कर राज किशोर अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, डाक्टर धर्मराज, सुनील आचार्य ,उपेंद्र चतुर्वेदी, विवेक दत्त मथुरिया ,अरविंद टीटू, शशि बंसल ,मीनू गोयल ने स्वागत किया। आशुतोष गर्ग एवं कल्पना गर्ग ने व्यवस्था सहयोग किया।

इस अवसर पर डाॅ अशोक बंसल, किशन चतुर्वेदी, गौरव अग्रवाल ,संजय भटनागर, उमा शर्मा ,सुरेश कुमार सैनी, देवेंद्र पाल, साजन चतुर्वेदी ,आर आर उपाध्याय, मोहन सिंह टिकेंद्र शाद ,भूपेंद्र अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल ,अमिता भटनागर ,रामन लाल गुप्ता ,रवि शर्मा, डॉ कैलाश चंद, वी के उपाध्याय ,विनीत उपाध्याय, मुरारी लाल अग्रवाल, मनीष शोरा वाले वाले ,रुद्रांशी चतुर्वेदी, कैलाश चंद, चारु अग्रवाल, कैलाश वर्मा, धुरी भारद्वाज, ध्रुव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).